फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर झूलती मिली विवाहिता

Thu, 03 Mar 2016 11:11 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव नगला कदम में गुरुवार को विवाहिता का शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी पर मायके वाले पहुंच गए थे। लेकिन जानकारी पुलिस को नहीं दी गई है।  
विज्ञापन

कोतवाली देहात के गांव नगला कदम निवासी धर्मपाल की शादी डेढ़ वर्ष पूर्व थाना मलावन के गांव कम्मापुर निवासी प्रेमपाल की बेटी साधना (21) के साथ हुई थी। बताते है कि बुधवार रात्रि में विवाहिता की घर में किसी बात पर कहासुनी हो गई। गुरुवार सुबह विवाहिता द्वारा दरवाजा नहीं खोलने पर परिवारीजनों ने किसी तरह कमरे का दरवाजा खोला तो विवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटका देख परिवारीजनों में चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों की भीड़ मौके पर पहुंची और शव फंदे से उतारा गया। घटना की जानकारी पर मायके वाले भी बेटी की ससुराल पहुंच गए। थानाध्यक्ष का कहना है कि घटना के संबंध कोई सूचना पुलिस को नहीं दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें