फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला का अपहरण कर अश्लील क्लिप बनाने की रिपोर्ट दर्ज

Tue, 02 May 2017 11:43 PM IST
amar ujala
विज्ञापन
video clip
विज्ञापन
 महिला का अपहरण कर अश्लील वीडियो बना ली बाद में वायरल करने की धमकी देते हुए पांच हजार रुपये ले लिए। इतना ही नहीं महिला के गले से चैन, अंगूठी भी छीन ली। मामले की रिपोर्ट पीड़िता ने दर्ज कराई है।
विज्ञापन

थाना सकरौली के एक गांव निवासी पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 15 अप्रैल को गांव नगला छौंकर निवासी आरोपी बबलू अपहरण करके नोएडा ले गया। एक कमरे में बंद कर अश्लील वीडियो बना ली। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने एक बार पांच हजार रुपये लिए। रुपये खत्म होने के बाद गले में पड़ी चैन, अंगूठी भी छीन ली। 20 अप्रैल को किसी तरह से वह आरोपी के चंगुल  से छूटकर गांव पहुंची और घरवालों को जानकारी दी। बताते हैं कि मामले में समझौते की बात चली मगर समझौता न होने पर 30 अप्रैल को पीड़िता थाने पहुंची और पुलिस को तहरीर दी। तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें