फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार में मिला कारोबारी का शव

Sat, 08 Oct 2016 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रोते हुए परिवारीजन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शिवपुरी कालोनी निवासी कारोबारी का शव शनिवार शाम उनकी कार में शिकोहाबाद रोड पर खुरिया मोड़ के पास मिला। लोगों ने शव देख पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस एक घंटे में मौके पर नहीं पहुंची। मौके पर एंबुलेंस पहुंचने पर परिवारीजनों ने स्टार्ट कार का शीशा तोड़कर शव निकल मोर्चरी पहुंचाया। मामला हत्या और आत्महत्या के बीच लटका हुआ है।
विज्ञापन

शिवपुरी कालोनी निवासी सुनील दीक्षित (45) अपनी शिक्षका पत्नी रेखा, बेटी नेहा और बेटे विवेक के साथ रहते थे। सुनील ब्याज पर रुपये देने का काम करते थे। शनिवार शाम पांच बजे शिकोहाबाद रोड पर कुरीना मोड़ के समीप कार में उनका लहूलुहान शव पड़ा मिला। सुनील के भाई की माने तो कार स्टार्ट होने के अलावा अंदर से लॉक थी और पास में तमंचा भी पड़ा था और गोली बीच माथे पर लगी थी। सूचना देने के बाद एक घंटे तक पुलिस न तो घटना स्थल पर पहुंची और न ही डेढ़ घंटे बाद मोर्चरी पहुंची। सूचना पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची तो परिवारीजनों ने ग्रामीणों की मदद से कार का शीशा तोड़ कर शव निकाला और जिला अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल परिवारीजन मामले को लेकर कुछ भी बोलने से इनकार कर रहे हैं। परिवारीजन सुसाइड की आशंका के साथ यह भी पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि सुशील दीक्षित के साथ कार में कोई और था कि नहीं। फिलहाल कारोबारी की अचानक मौत से बेटा विवेक, बेटी नेहा और पत्नी रेखा होश खो बैठे हैं। समाचार लिखे जाने तक परिवारीजन पुलिस के आने का जिला अस्पताल में इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें