स्कूल बस हादसे के पांच दिन बाद पुलिस ने जेएस विद्या निकेतन के प्रबंधक अजित कुमार को मंगलवार सुबह 4 बजे कायमगंज चौराहे से गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में दो नामजद आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में दबिशें दे रही है। इस मामले में पुलिस ने स्कूल बतौर प्रबंधक जोगराज सिंह को नामजद किया गया था, लेकिन बाद उनका नाम हटा कर उनके बेटों अजीत व सुधीर और प्रिंसिपल गोविंद श्रीवास्तव के नाम रिपोर्ट में शामिल किए हैं।
बता दें, गत 19 जनवरी को घने कोहरे में अलीगंज क्षेत्र के गांव असदनगर के पास स्कूल बस और ट्रक आपस में भिड़ गए थे। हादसे में बस में सवार स्कूली 12 बच्चों और बस व ट्रक के चालकों की मौत हो गई थी। मामले की रिपोर्ट बीएसए ने जोगराज सिंह को स्कूल प्रबंधक बताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस रिपोर्ट में जांच के बाद पुलिस धारा और नाम घटाती बढ़ाती रही। आनन फानन में पहले पुलिस ने जिलाधिकारी के स्कूल बंद रखने के आदेश को न मानने का मामला दर्ज किया था, बाद में इसमें बिना मान्यता स्कूल चलाने पर धोखाधड़ी की धारा भी बढ़ाई गई। उसके बाद जोगराज सिंह की जगह उसके बेटों अजीत कुमार और सुधीर निवासी निवासी नगला गजपत थाना जैथरा और प्रिंसिपल गोविंद श्रीवास्तव समेत तीन को शामिल किया है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार अजीत कुमार ने न्यायालय में आत्मसमर्पण करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था, उसकी मंगलवार को समर्पण करने की तैयारी थी।
जेएस विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल के मालिक जोगराज सिंह ही हैं, लेकिन स्कूल का प्रबंधन उनके बेटे अजीत और सुधीर संभालते हैं। पहले दिन जोगराज सिंह यादव का ही नाम सामने आया था। अब रिपोर्ट में प्रिंसिपल गोविंद श्रीवास्तव, अजीत और सुधीर के नाम भी शामिल किए गए हैं।
परशुराम सिंह, सीओ अलीगंज