जेई के साथ मारपीट करने के घटना के बाद मौके पर टूटी पडी सड़क।
- फोटो : अमर उजाला
जैथरा में बुधवार शाम क्षेत्र में बॉस के नाम से फेमस एक ग्राम प्रधान ने साथियों संग एसबीआई बैंक शाखा के सामने सिपाही पर हमला कर सिर फोड़ दिया। घायल सिपाही को उपचार के लिए एटा भेजने के बाद मामले को दबाने में जुटी रही। मामला मीडिया में उछला तो सिपाही ने तहरीर देकर ग्राम प्रधान और उसके छह अज्ञात साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।
एसओ जैथरा कैलाश चंद्र्र दुबे ने बताया कि अहरई बिशनपुर के ग्राम प्रधान मनोज उर्फ बॉस ने अपने छह साथियों के साथ एसबीआई शाखा पर तैनात सिपाही अंकुर पर हमला कर दिया। इसके चलते सिपाही का सिर फूटने से लहूलुहान हो गया। मारपीट होते ही बैंक की लाइन में खडे़ लोग भाग निकले और अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों की माने तो ग्राम प्रधान सत्ता पक्ष का होने के कारण सिपाही पिटता रहा और उसके साथी दरोगा और सिपाही देखते रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल सिपाही को एटा उपचार के लिए भेज दिया और मामला दबाने में जुट गई। लेकिन मामला मीडिया में पहुंचते ही पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। स्थानीय लोगों ने बताया कि मंगलवार को एसबीआई ब्रांच में लाइन में लगने को लेकर ग्राम प्रधान से कहासुनी होने पर सिपाही ने प्रधान मनोज की सरेआम पिटाई कर दी थी। आरोप है कि उसी बेइज्जती का बदला लेने के लिए ग्राम प्रधान ने बुधवार को सिपाही पर साथियों संग सिपाही पर हमला कर सिर फोड़ दिया। हमला एसबीआई बैंक के सीसीवीटी कैमरे में कैद हैं और पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।