फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट में सरेंडर के लिए प्रबंधक समेत तीन ने लगाई अर्जी

Mon, 23 Jan 2017 11:39 PM IST
Amar Ujala
विज्ञापन
दीवानी न्यायालय - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
सड़क हादसे में हुई बारह बच्चों की मौत के जिम्मेदार स्कूल प्रबंधक को चार दिन बाद भी पुलिस नहीं पकड़ पाई है। बताया जा रहा है कि प्रबंधक ने कोर्ट में सरेंडर करने को लेकर सीजेएम कोर्ट में अर्जी दी है।
विज्ञापन

बता दे कि 19 जनवरी को घने कोहरे में अलीगंज क्षेत्र के गांव असदनगर के पास स्कूल बस तथा ट्रक आपस में भिड़ गए थे। टक्कर लगने से बस में सवार 12 बच्चों, चालक की मौत हो गई थी। दुर्घटना के बाद परिवारीजनों में कोहराम मच गया था। मामले की रिपोर्ट बीएसए ने स्कूल प्रबंधक जोगराज सिंह यादव सहित तीन के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी। चार दिन गुजरने के बाद भी पुलिस प्रबंधक को नहीं पकड़ पाई है। बताया जा रहा है कि  सरेंडर करने को लेकर प्रबंधक ने सीजेएम कोर्ट में अर्जी दायर की है। थानाप्रभारी ने बताया कि प्रबंधक ने सीजेएम कोर्ट में सरेंडर को लेकर अर्जी लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें