फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता युवक की हत्या, बदायूं खादर में मिली लाश

Mon, 23 Jan 2017 11:39 PM IST
Amar Ujala
विज्ञापन
हत्या
विज्ञापन

विज्ञापन
सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के गांव नरदोली के युवक की लाश बदायूं के उसहैत इलाके में मिली है। वह 11 दिनों से लापता था। मामले में गुमशुदगी दर्ज करके पुलिस ने घटना को ठंडे बस्ते में डाल दिया था। घटना से घर में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

विपिन कश्यप (30) पुत्र उदयवीर कश्यप निवासी नरदौली सिकंदरपुर वैश्य 13 जनवरी को लापता हो गया था। परिवारीजन उसकी खोजबीन में कई दिनों तक भटकते रहे। सुराग नहीं लगने पर पुलिस को भी सूचना दी गई। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली थी। आरोप है कि इसके बाद बी पुलिस ने खोजबीन का कोई प्रयास नहीं किया। इधर, उसहैत थाना पुलिस को गंगा की खादर में एक युवक की लाश पड़े होने की सूचना मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। वहीं नरदोली गांव के बगल स्थित खादर में शव मिलने की खबर लगते ही परिवारीजन उसहैत थाने गए। कपड़े देखकर उन्होंने शव की शनाख्त लापता युवक विपिन के रूप में की। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने मामले को हत्या में तरमीम कर लिया है। घटना की तफ्तीश की जा रही है। वहीं युवक की हत्या से घर-परिवार में कोहराम मचा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें