फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव चौंचा वनगांव में फायरिंग, पुलिस से आरोपी छुड़ाया

Thu, 16 Mar 2017 12:03 AM IST
amar ujala
विज्ञापन
हमलै
विज्ञापन
गांव चौंचा वनगांव स्थित एक पार्क में कहासुनी के बाद फायरिंग होने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले लिया, लेकिन इलाके के लोगों ने पुलिस से धक्का-मुक्की कर युवक को छुड़ा लिया। एक पक्षीय कार्रवाई होने पर ग्रामीण एसएसपी आवास पर पहुंच नगर पुलिस की शिकायत की। बाद में गांव की महिलाओं ने कोतवाली को घेराव कर हंगामा काटा।
विज्ञापन

कोतवाली नगर के गांव चौंचा वनगांव निवासी रिंकू पुत्र मोहम्मद रफीक ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि मंगलवार शाम पार्क में साथियों के साथ बैठे हुए थे तभी गांव के ही राजवीर सहित चार आरोपी आ धमके, गाली-गलौज करते हुए फायरिंग कर दी। जिसमें वह बच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी शैलेंद्र को पकड़ लिया, मौके पर पहुंचे अन्य लोगों ने पुलिस से धक्का-मुक्की करते हुए शैलेंद्र को छुड़ा ले गए। एक पक्षीय कार्रवाई करने से आक्रोशित दूसरे पक्ष के काफी संख्या में लोग रात में एसएसपी कार्यालय पहुंच गए मामले की शिकायत की। शिकायत में बताया कि  गांव के ही करी, बॉवी, बंटी, टिल्लू सहित 25 अज्ञात लोगों ने जितेंद्र की पिटाई की बाद में फायरिंग भी कर दी। आरोप है कि मौके पर पहुंची पुलिस ने जितेंद्र पक्ष पर ही कार्रवाई कर दी, साथी शैलेंद्र को पुलिस ने जमकर पीटा, घर में रखी दो बाइक ले गई। एसएसपी सत्यार्थ अनिरूद्ध पंकज ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। बाद में महिलाएं कोतवाली पहुंच गई और जमकर हंगामा काटा। कोतवाली में काफी देर तक हंगामा हुआ। बाद में कोतवाल द्वारा रिपोर्ट दर्ज करने का आश्वासन देने के बाद मान गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें