फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महमूदपुर नगरिया में पशु चोरों ने की फायरिंग

Tue, 22 Nov 2016 11:28 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
विज्ञापन
Firing
विज्ञापन
पशु चोरों का कहर जिले में दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। सोमवार की रात भी बेखौफ पशुचोरों ने महमूदपुर नगरिया गांव में फायरिंग की। इससे पहले वे युवती और किशोर की हत्या भी कर चुके हैं। इन घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत है। 
विज्ञापन


थाना मारहरा के गांव  महमूदपुर नगरिया में पशु चोर दो भैंस चोरी कर ले गए। ग्रामीणों में जाग होने पर चोरों ने फायरिंग भी की। पीड़ित पशुपालक महाराज सिंह ने इसकी रिपोर्ट दर्ज करा दी है। पशुचोरों के इस कहर से पशुपालक दहशत में हैं। उन्हें रतजगा करना पड़ रहा है।

बता दें कि इससे पहले 11 नवंबर को कोतवाली देहात के गांव असरौली में भैंस चोरी कर ले जाते समय जाग होने चोरों ने फायरिंग कर दी। गोली लगने से एक युवती की मौत हो गई थी। थाना पिलुआ में पशु चोरों ने दो बच्चों की बेरहमी से पिटाई की थी। इससे एक किशोर की मौत भी हो गई थी। वहीं बागवाला के गांव रामपुर में भी दो दिन पूर्व पशु चोरों ने भैंस चोरी कर ले जाते समय जाग होने फायरिंग की थी। गोली लगने से तीन ग्रामीण जख्मी हो गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें