फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी बहस के बीच पथराव, फायरिंग

Sat, 31 Oct 2015 07:11 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के ग्राम खना में चुनावी चर्चा को लेकर हो रही बहस के बीच दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद ने इतना तूल पकड़ा कि गांव में फायरिंग के साथ और पथराव भी हो गया। एक ग्रामीण गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसकी पत्नी पथराव में घायल हो गईं। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

गांव निवासी अरब सिंह पुत्र प्यारेलाल अपने परिचितों के साथ बैठकर पंचायत चुनाव को लेकर चर्चा कर रहे थे। इसी समय उनके पड़ोस के रहने वाले नामी सिंह, सरनेम, किशनपाल, विष्णुनाथ लाठी डंडे लेकर आ गए और गाली गलौज करने लगे। देखते ही देखते सभी ने उनके साथ मारपीट शुरु कर दी। देखते ही देखते दोनों तरफ से पथराव होने लगा। इस बीच आरोपियों ने फायरिंग कर दी।
फायरिंग में अरब सिंह को गोली लग गई। इससे वह घायल हो गया। उसे बचाने पहुंची उसकी पत्नी लीलावती भी पथराव में घायल हो गईं। घटना की जानकारी होते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गईं।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को शांत किया। घायलों को जिला सामुदायिक स्वास्थ्य में भर्ती कराया गया। जहां से अरबसिंह को जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया। मामले की तहरीर आरोपियों के खिलाफ पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें