फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान से पार किया लाखों रुपये का सामान

Wed, 29 Mar 2017 12:15 AM IST
amar ujala
विज्ञापन
चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 रश्मि लोक तिराहे पर स्थित एक दुकान से सोमवार की रात चोर लाखों का सामान, नगदी उठा ले गए। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दे दी है। वहीं चोरी की घटना से अन्य दुकानदारों में भी भय बना हुआ है।  
विज्ञापन

मोहल्ला पीपल अड्डा निवासी कुलदीप की आगरा रोड स्थित रश्मि लोक तिराहा पर कार, बाइक सजाने की दुकान है। सोमवार की रात वह दुकान बंद कर घर चला गया था। रात में दीवार फांदकर छत के रास्ते दुकान में घुसे चोर दो कंप्यूटर, इन्वर्टर, बैटरा सहित लाखों रुपये का सामान, 4500 रुपये उठा ले गए। मंगलवार सुबह जब वह दुकान खोलने पहुंचा तो सामान बिखरा देख उसके होश उड़ गए। चोरी की जानकारी होते ही आसपास के लोग जुट गए। आरोप है कि सूचना देने के बाद भी शाम पुलिस तब आई, जब अफसरों से शिकायत की गई।

नकदी, बाइक समेत छह जुआरी पकड़े
 कोतवाली नगर पुलिस ने छह जुआरियों को पकड़ा। इनके कब्जे से पुलिस ने हजारों रुपये की नगदी, दो बाइक भी बरामद की है। कोतवाली नगर पुलिस ने मंगलवार को मारहरा दरवाजा पर दबिश दी। जहां से छह जुआरी 2360 नकदी मिली। मौके से ताश के पत्ते, दो संदिग्ध बाइक भी मिली है। पकड़े गए लोगों में नुसरत निवासी इस्लामनगर, मोहम्मद सलीम, बाबू, मोहम्मद नाजिम, मजीद, नईम निवासी मारहरा दरवाजा शामिल हैं।     
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें