फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूल्हा-दुल्हन का सामान चोरी, तहरीर

Tue, 06 Dec 2016 10:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सामान चोरी - फोटो : saamaan choree
विज्ञापन
नई ईदगाह इस्माइलपुर रोड पर सोमवार की रात चोरों ने दूल्हा और दुल्हन के कपड़े, आभूषण और अन्य सामान उड़ा दिए। इससे उनकी शादी में खलल पड़ गई है। पीड़ित ने मामले की तहरीर पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन

नई ईदगाह इस्माइलपुर रोड निवासी बारिश मियां के पुत्र की 18 दिसंबर को शादी होनी है। इसके चलते घर में शादी की तैयारी चल रही है। साथ ही जोड़े के लिए कपड़े, जेवर और अन्य सामान लाकर रखा गया है। बारिश मियां शादी के कार्ड बांटने के लिए बाहर गए थे। इस दौरान रात में घर पर ताला लगा देख सामान चोरी कर लिया। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर आ गई। पुलिस ने घटना की जानकारी ली है।  वहीं, चोरों ने अमापुर रोड पर डीएम आवास के निकट एक आटो पार्ट्स की दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर इस दौरान दुकान से एक लाख रुपये मूल्य का सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित ने मामले की तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें