फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, तीन पर रिपोर्ट दर्ज

Tue, 06 Dec 2016 10:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सिविल अस्पताल में किसान हत्या मामले में आक्रोशित किसान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वसुंधरा में दहेज न देने पर ससुरालीजनों ने विवाहिता की फांसी लगाकर हत्या कर दी। वहीं, शव को कमरे में छोड़कर भाग गए। मामले की रिपोर्ट पिता ने दामाद सहित तीन ससुरालीजनों के विरुद्ध दर्ज कराई है।
विज्ञापन

रिजोर के गांव नगला बिके निवासी बृजेश ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि बेटी रेखा (20) की शादी एक साल पहले मनीष निवासी गांव वसुंधरा थाना अवागढ़ के साथ की थी। शादी के कुछ माह बाद ही ससुरालीजन दहेज की मांग करने लगे। मांग पूरी न करने पर आए दिन उत्पीड़न भी करते थे। आरोप है कि सोमवार की रात ससुरालीजनों ने रेखा की फांसी लगाकर हत्या कर दी। वहीं, शव को कमरे मेें छोड़कर भाग गए। मामले की जानकारी पड़ोसी ने फोन कर दी। सूचना पर जब वह मौके पर पहुंचे तो ससुरालीजन भाग गए थे, वहीं कमरे में बेटी का शव पड़ा हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया था। मामले की रिपोर्ट पिता ने दामाद मनीष, देवर अनीष तथा सास अनीता के विरुद्ध दर्ज कराई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें