अवागढ़ मार्ग पर कुसबा कलईया के निकट शुक्रवार शाम को दो बाइक आपस में टकरा गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर कर दिया गया है। हादसे के बाद दो घंटे तक अफरातफरी का माहौल रहा। बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे।
नरहुली निवासी संजय के बच्चे अपनी ननिहाल ग्राम गंज थाना फरिहा से बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। कुसबा कलईया के पास पहुंचते ही जलेसर की ओर से आर रही बाइक से टकराई गई। हादसे में अमन पुत्र आफताब निवासी अवागढ़ (18), मोनू पुत्र राजेंद्र (20), रिषी पुत्र संजय निवासी नरहुली की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनके साथी जुगेंद्र पुत्र नत्थीलाल, पायल निवासी नरहुली, जुवेद, निवासी अवागढ़ गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही अवागढ़ एवं जलेसर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर हालत में आगरा रेफर कर दिया है। हादसे के आधा घंटे बाद पुलिस के पहुंचने से भीड़ ने नाराजगी जताई। हादसे के वक्त दोनों बाइक पर सवार लोग हेलमेट नहीं पहने थे। हादसे के समय एक बाइक पर जुगेंद्र, मोनू, रिषी, पायल, विक्की जबकि दूसरी बाइक पर अमन, जुवेद, जीशान समेत आठ लोग सवार थे।
--------------
डेथ प्वाइंट बन रहा कुसबा कुलइया
जलेसर-अवागढ़ मार्ग पर कुसबा कलईया गांव डथ प्वाइंट बन चुका है। शुक्रवार से पहले भी यहां हादसे होने पर लोग जान गवां चुके हैं। दह माह पूर्व हुई दुर्घटना में एक मौत हुई थी। लूट की घटना के बाद पुलिस सहायता केंद्र का निर्माण शुरू हुआ, लेकिन अभीतक अधूरा पड़ा है। साल में आधा दर्जन हादसे होना आम बात है।