फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से गिरकर वृद्ध की मौत

Fri, 13 May 2016 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
विज्ञापन
ट्रेन से गिरा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सत्संग में शामिल होने एटा से टूंडला जाने वाली ट्रेन से जा रहा एक वृद्ध गांव बारथर के पास ट्रेन से गिर गया। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। एसएसपी के आदेश पर दो घंटे बाद पहुची पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा। वृद्ध की अचानक मौत से परिवारीजनों में कोहराम मच गया है। 
विज्ञापन

कोतवाली नगर के गांव नगला मुरली निवासी दाताराम (60) शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे एटा से टूंडला चलने वाली ट्रेन में बैठकर सत्संग में शामिल होने टूंडला जा रहे थे। सुबह करीब आठ बजे कोतवाली देहात के गांव बारथर के पास पहुंचते ही वह ट्रेन की बोगी से नीचे जा गिरे और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के वक्त दाताराम बोगी के गेट पर खड़े थे। सूचना के दो घंटे बाद पुलिस मौके पर तब पहुंची जब ग्रामीणाें ने एसएसपी को मामले की सूचना दी। एसएसपी के आदेश पर पहुंच कर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। शव देख परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें