छात्रा की हत्या के बाबत उसके पिता से जानकारी लेते एसपी बबलू कुमार
- फोटो : अमर उजाला
दो दिन पहले नया पटेल नगर में हाईस्कूल की छात्रा के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या के बाद पुलिस की नींद उड़ी हुई है। हालांकि मृतका के पिता ने पड़ोस में रहने वाले एक सजातीय युवक सहित दो लोगों पर हत्या और रेप का आरोप लगाया है लेकिन मौका-ए-वारदात से पुलिस और फोरेंसिक व फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीमों ने जो साक्ष्य संकलित किए हैं वे घटना की
कहानी का रुख दूसरी ओर मोड़ते दिख रहे हैं। प्रत्यक्ष तौर पर पुलिस नामजद आरोपी की तलाश में जुटी है। सूत्रों की मानें तो पुलिस के शक की सुई मृतका के करीबियों पर भी है। मृतका के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान और हमलावरों के साथ उसके संघर्ष किए जाने के सबूतों को भी पुलिस नजरंदाज नहीं कर पा रही है। नया पटेलनगर में रेप के बाद किशोरी की हत्या
के मामले में मुख्य आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस मृतका के करीबियों पर भी नजर रखे है। शुक्रवार को कोंच आए पुलिस कप्तान बबलू कुमार ने भी कोतवाली पुलिस को निर्देश दिए कि घटना का जल्द खुलासा किया जाए। इसके लिए उन्होंने स्वाट टीम, क्राइम ब्रांच के अलावा फोरेंसिक, फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट्स आदि को लगाया है। सर्विलांस की भी मदद ली जा
रही है। मृतका के पूरे शरीर पर गंभीर चोटों को लेकर सीओ अवधेश कुमार शुक्ल का कहना है कि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। दुष्कर्म को लेकर उन्होंने पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के
इंतजार की बात कही है। इधर, कोतवाली पुलिस भी अपनी जांच को लेकर खासी गोपनीयता बरत रही है। वहीं घटना को लेकर वादी मृतका के पिता के बदल रहे बयान भी तमाम भ्रम पैदा करने वाले हैं जिन पर पुलिस जांच में जुटी है।