फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौ सौ रुपये के लिए पुजारी को पीटकर मार डाला

Thu, 01 Jun 2017 12:06 AM IST
amar ujala
विज्ञापन
हत्या
विज्ञापन

विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव नरौली में एक मंदिर के पुजारी भोजराज की दिनदहाड़े पीट पीटकर हत्या कर दी गई। यह वारदात महज दो सौ रुपये के लेन-देन के विवाद में हुई बताई जा रही है। मामले में घरवालों ने गांव के ही दो युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना के बाद से आरोपी और उसके परिवार के लोग फरार हैं।  
विज्ञापन

भोजराज (50) गांव के ही मंदिर में पुजारी था। परिवार भी गांव में ही रहता है। बताया जाता है कि बुधवार की दोपहर गांव का ही शंकर उसके पास आया था। कुछ देर बातें करने के बाद शंकर ने शराब पी। इसके बाद पुजारी के साथ मंदिर के पीछे जुआ खेल रहे लोगों के बीच वह चला गया। जहां भोजराज शंकर से उधार दिए अपने दो सौ रुपये मांगने लगा। इससे दोनों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने के साथ इनमें मारपीट शुरू हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गुस्से में आकर शंकर ने भोजराज की जमकर पिटाई की। पीट-पीटकर उसकी जान ले ली। भोजराज की मौत हो जाने पर शंकर फरार हो गया। घटना की सूचना लगते ही घरवाले भी भाग निकले। उधर, हत्या से पुजारी के घर में कोहराम मच गया। गांववालों की भी भीड़ जुट गई। मौके पर आई पुलिस ने जांच के बाद शव अन्त्य परीक्षण के लिए भेजा। पुजारी के परिवारीजनों का आरोप है कि शंकर ने करुआ नाम के युवक के साथ मिलकर हत्या की है। अपर पुलिस अधीक्षक पवित्र मोहन त्रिपाठी ने बताया कि कोतवाली पुलिस को एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें