फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्मी में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगा

Sun, 28 May 2017 11:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
विज्ञापन
FRAUD SHIMLA
विज्ञापन
आर्मी में नौकरी दिलाने के नाम पर दो लोगों ने किसान परिवार से 12 लाख रुपये ठग लिए। लेकिन एक  साल में नौकरी नहीं लग पाई। जब किसान ने रुपये वापस मांगे तो उक्त लोगों ने युवक को बंधक बनाकर पीटा और दोबारा रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। पीड़ित ने दो के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन


अलीगंज निवासी रामदयाल कानपुर विकास प्राधिकरण से रिटायर होने के बाद एटा के पीपल अड्डा इलाके में रहने लगे। उन्होंने यहीं भूमि खरीद कर खेती करना शुरू कर दिया। राम दयाल के  बेटे अंशुल ने पिछले साल इंटर पास किया है। अलीगढ़ और बेबर निवासी दो रिश्तेदारों ने आर्मी में नौकरी लगवाने के नाम पर बीस लाख रुपये में पिछले साल सौदा किया।

तीन बार में 12 लाख रुपये एडवांस लेकर बाकी की रकम नौकरी लगने पर देना तय हुआ। आरोप है कि एक साल से नौकरी लगना तो दूर उन्होंने कई स्थानों पर हुई भर्ती में नहीं भेजा। राम दयाल की माने तो विगत गुरुवार को उनका बेटा अंशुल अलीगढ़ में रिश्तेदार के घर रुपये वापस मांगने गया तो दोनों ने घर में बंधक बनाकर पीटा और दोबारा रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। राम दयाल ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलि मामले की तफ्तीश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें