फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार अंतर्राज्यीय वाहन चोर पकड़े

विज्ञापन
वाहन चोर पकड़े - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
दीपावली से पूर्व नगर पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी। नगर पुलिस, स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में चार अंतर्राज्यीय वाहन चोर पकड़े गए। इनके कब्जे से चोरी की बारह बाइक बरामद की गई है। पुलिस ने तमंचा, कारतूस भी बरामद किए है। चोरों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

एसएसपी अजयशंकर राय ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि थाना प्रभारी सुधीर कुमार वाहन चेकिंग कर रहे थे तभी मुखबिर से सूचना मिली कि मालगोदाम पर कुछ लोग बाइक बेचने के किसी का इंतजार कर रहे है। सूचना पर नगरप्रभारी के साथ स्वाट टीम प्रभारी इन्द्रेश पाल भी टीम के साथ पहुंच गए। पुलिस को देख चोरों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने बचाव करते हुए चार चोरों को दबोच लिया। इनके कब्जे से पुलिस ने चोरी की बारह बाइक बरामद की, साथ ही दो तमंचा, छह कारतूस भी मिले। पूछताछ में चोरों ने अपने नाम सौबी निवासी कीलरमऊ थाना बागवाला, धर्मेंद्र निवासी नगला सैय्या, सतीश निवासी गणेशपुर उर्फ नगला काछी थाना पिलुआ, सरन थापा निवासी कसैटी थाना कोतवाली देहात बताया। एसएसपी ने बताया कि अंतर्राज्यीय गिरोह के सदस्यों ने दिल्ली, नोएडा सहित अन्य जिलों से बाइक चुराई थी, जिसमें पांच बाइक जिले से भी चुराई है। एसएसपी ने पुलिस टीम को पांच हजार रुपये का इनाम भी दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें