फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोरिंग में किसान पर गिरी ढाय, मौत

Sat, 17 Dec 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
परिवार में कोहराम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बीस फीट गहरी बोरिंग में नीचे उतरकर पट्टे का बोल्ट कसते समय किसान पर ढाय गिर गई। एकत्रित हुए लोगों ने पुलिस, परिवारीजनों को सूचना दी। एक घंटे के चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद जेसीबी की मदद से किसान के शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

बागवाला के गांव परसौंन निवासी अतवीर (30) पुत्र लालाराम शनिवार सुबह करीब दस बजे खेत पर पहुंचे। खेत पर बनी बीस फीट गहरी बोरिंग में वह पट्टे का बोल्ट कसने के लिए नीचे उतरे। किसान नीचे पहुंचा तभी अचानक मिट्टी की ढाय गिर गई। ढाय गिरने के बाद आस-पास काम कर रहे लोग एकत्रित हुए। पुलिस, परिवारीजनों को सूचना देते हुए बचाव कार्य में जुट गए। सूचना पाकर एसओ, लेखपाल, नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे। कुछ देर बाद जेसीबी मंगाकर खोदाई करवाई। जिला अस्पताल पहुंचे ग्रामीणों की माने तो करीब एक घंटे चलते रेस्क्यू अभियान के बाद किसान को बाहर निकाला गया, मगर तब तक किसान की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने तत्काल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। थानाध्यक्ष ने बताया कि बोल्ट कसने के लिए किसान नीचे उतरा था तभी किसान के ऊपर ढाय गिर गई। इसे लेकर करीब एक घंटे तक  रेस्क्यू अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें