फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस खड्ड में गिरी, 15 यात्री चोटिल, एक अलीगढ़ रेफर

Sun, 17 Apr 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
विज्ञापन
बस पलटी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शहवाजपुर से दिल्ली जा रही रोडवेज बस गांव अलादीनपुर के निकट अनियंत्रित होकर खड्ड में गिर गई। जिससे उसमें सवार 15 यात्री चोटिल हो गए। एक गंभीर घायल यात्री को अलीगढ़ रेफर किया गया है।
विज्ञापन

रविवार की सुबह लगभग पांच बजे शहवाजपुर से एटा डिपो की बस दिल्ली जा रही थी। बस में लगभग 15 यात्री सवार थे। जब बस ग्राम अलादीन के समीप पहुंची तभी बस चालक श्यामवीर को झपकी आ गईं। जिससे बस अनियंत्रित हो गई। और बस पलटकर सड़क किनारे खड्ड में गिर गई। बस के गिरते ही बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। यात्रियों की आवाज सुनकर आस-पास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने मदद कर यात्रियों को बस से बाहर निकाला। बस में सवार यात्रियों को चोटें आईं। जिन्हें निजी अस्पताल में ले जाया गया। वहां उन्हें मरहम पट्टी कर छुट्टी दे दी गईं। राजेश निवासी वमनपुरा एवं सुधीर निवासी मंगदपुर गंभीर घायल हो गए। जिसमें सुधीर को गंभीर स्थिति में देखते हुए डॉक्टरों ने अलीगढ़ रेफर कर दिया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें