फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरी शादी कर रहे पति को मंडप से खींचा

Sun, 17 Apr 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
विज्ञापन
दूसरी शादी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
दूसरी शादी कर रहे पति को पत्नी ने पुलिस के साथ मौके पर पहुंच कर मंडप से खींच लिया। पुलिस टीम को देखते ही मंडप पर बैठी युवती परिवारीजनाें के साथ रफूचक्कर हो गई। पुलिस ने दूल्हे और बारातियों को हिरासत में लेकर हवालात में डाल दिया है। पहली पत्नी की मां ने दमाद और उसके परिवार वालों के अलावा शादी करने वाली युवती और उसके मां-बाप के खिलाफ तहरीर दी है। 
विज्ञापन

कासगंज जिले के सोरों थाना अंतर्गत कनिक कारापुर निवासी कमलेश परिवार के साथ पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क में रहती है। कमलेश ने बताया कि एक मार्च 2008 को उसकी शादी कासगंज जिले के नदरई निवासी सतीश से हुई थी। कमलेश का कहना है कि शादी के  बाद वो एक दो बार ससुराल आई, उसके बाद सतीश उसे कभी मायके में सिर्फ इस लिए लेने नहीं आया क्योंकि दहेज में दस लाख रुपये अतिरिक्त दहेज के नहीं मिले थे। शनिवार शाम उसे पति सतीश द्वारा सिरसा बदनपुर निवासी युवती से उसकी बुआ के घर असरौली में दूसरी शादी करने की सूचना मिली थी। इस पर कमलेश परिवारीजनों के साथ पहले रविवार सुबह कोतवाली देहात पहुंची। यहां से पुलिस टीम के साथ असरोली पहुंच गई। कमलेश ने बताया कि जिस वक्त वह असरोली पहुंची उस वक्त विवाह की रस्म चल रही थी। पहली पत्नी को पुलिस के साथ देख सतीश के होश उड़ गए। जैसे ही सतीश को मंडप से पकड़ा गया, मंडप पर बैठी दुल्हन और उसका परिवार फरार हो गया। पुलिस ने दूल्हा और एक दर्जन बारातियों को हिरासत में लेकर हवालात में डाल दिया है। 

नदरई निवासी दूल्हा सतीश का कहना है कि वर्ष, 2008 में कमलेश से शादी होने के बाद वो ससुराल में रहना नहीं चाहती है। सतीश की माने तो वो कई बार उसे बुलाने दिल्ली गया, लेकिन वो घर नहीं आई। पत्नी को घर लाने के लिए उसने कोर्ट में अपील की, लेकिन कुछ नहीं हुआ और केस बंद हो गया। लेकिन सतीश कोर्ट में पत्नी को बुलाने के लिए डाले गए केस के पेपर नहीं दिखा पाया। सतीश का कहना है कि जिस युवती से वह रविवार को असरोली गांव में दूसरी शादी कर रहा था उसे उसकी पहली शादी की जानकारी थी और उसकी बुआ दोनों को शादी करा रही थी। 
विज्ञापन


मां शकुंतला देवी ने तहरीर में कहा है कि उसने शादी के वक्त करीब 12 लाख रुपये खर्च किए थे, लेकिन सतीश और उसके परिवारीजन दस लाख रुपये अतिरिक्त कैश की मांग कर कमलेश का उत्पीड़न कर दूसरी शादी करने की धमकी दे रहे थे। तहरीर में शकुंतला ने सतीश उसके परिवारीजन, युवती जिससे शादी हो रही थी और उसके मां-बाप के नाम तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मंाग की है।

सतीश की पहली पत्नी कमलेश की सूचना पर पुलिस सतीश और बारातियों को असरोली गांव से दूसरी शादी करते वक्त मंडप से लाई है। कमलेश की मां ने सतीश और जिससे शादी हो रही थी दोनाें पक्षों के खिलाफ तहरीर दी है, लेकिन इस प्रकरण में युवती पक्ष का कोई लेनदेना नहीं है। कोशिश दोनों पक्षों में समझौते की है। समझौता नहीं हुआ तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन

विनोद कुमार 
एसएचओ कोतवाली देहात

पत्नी कमलेश का कहना है कि सतीश मेरी शादी में खर्च हुआ करीब 12 लाख रुपये और जेवर ब्याज के साथ लौटा दे। उसके बाद वो शादी करे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें