फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली एसटीएफ ने असलाह बनाने की फैक्टरी पकड़ी

Thu, 21 Jan 2016 10:57 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पुलिस की मदद से एसटीएफ बरेली ने कस्बा भरगैन से असलाह बनाने वाली चार फैक्टरियों पर छापेमारी की। बने तथा अध बने तमंचों के साथ पुलिस ने दो लोगों को मौके से पकड़ा है। इनके चार साथी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

बरेली एसटीएफ ने फोन काल के आधार पर भरगैन में कार्रवाई की।  एसटीएफ बरेली के उपनिरीक्षक अजयपाल सिंह गुरुवार को यहां पहुंचे। उन्होंने जनपद के क्राइम ब्रांच के अलावा पटियाली, सिढ़पुरा, सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र की पुलिस टीमों के साथ अवैध रूप से असलाह बनाने वाली फैक्टरियों पर कार्रवाई की। पुलिस ने भरगैन इलाके में चार शस्त्र फैक्ट्रियों से एक दर्जन बने एवं आठ अध बने तमंचे बरामद किए। मौके से सज्जन निवासी भरथना इटावा और कल्लू निवासी भरगैन को गिरफ्तार कर लिया। जबकि आरिफ, चमन, पंडा, भूरा पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। आरोपियों के द्वारा मध्यप्रदेश के इंदौर, भिंड, मुरैना, मुंगेर क्षेत्रों से भी पिस्टल आदि लाकर सप्लाई की जा रही थी।
एसपी हिमांशु कुमार ने बताया कि जो आरोपी फरार है उन्हें शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा। शस्त्र फैक्ट्रियों से उपकरण भी बरामद हुए हैं। एसटीएफ प्रभारी ने बताया कि हथियारों की तस्करी करने वाले कई तस्कर उनके निशाने पर हैं। इनके खिलाफ भी जल्द ही कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें