गांव धरौली के समीप मंगलवार की सुबह बाइक की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। वह बस के इंतजार में सड़क किनारे खड़ा था। मृतक के चचेरे भाई ने बाइक सवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
जैथरा के गांव धरौली निवासी मोहम्मद ग्यासुद्दीन (45) पुत्र अली मुद्दीन मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे चचेरे भाई मोहम्मद रज्जाक के साथ गांव के बाहर सड़क किनारे दिल्ली जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान अलीगंज की तरफ से आ रही बाइक की चपेट में वह आ गया। टक्कर लगने से युवक गंभीर घायल ग्यासुद्दीन को लेकर परिवारीजन स्वास्थ्य केंद्र जैथरा गए। जहां हालत गंभीर देख डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौैत हो गई। पुलिस ने मौके पर मौजूद रहे चचेरे भाई मोहम्मद रज्जाक की तहरीर पर बाइक सवार मंजो निवासी पिपहरा थाना जैथरा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
-------
सड़क दुर्घटनाओं में तीन घायल
एटा (ब्यूरो)। नवोदय विद्यालय के पास मंगलवार की सुबह ट्रैक्टर की चपेट में आकर बाइक सवार राहुल घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। इसी तरह सूर्यकांत निवासी उडै़ना थाना सकीट, मानपाल निवासी सुन्ना थाना पिलुआ भी मार्ग दुर्घटना में घायल हो गए।