फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अथइया में ताबड़तोड़ फायरिंग, महिला की मौत

Tue, 15 Nov 2016 10:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रोते हुए परिवारीजन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गांव अथइया में नाली के विवाद को लेकर गांव के ही दो पक्षों में मंगलवार सुबह फायरिंग हो गई। फायरिंग में एक महिला के गले में गोली लगने से उसकी मौत हो गई, जबकि आठ लोग गोली लगने से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया था। खबर लिखे जाने तक मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।
विज्ञापन

कोतवाली देहात के गांव अथइया निवासी राजेश और राजबहादुर के खेत आसपास हैं। खेत के पास एक नाली है, जिसका पानी खेतों में घुसता है। दोनाें ही नाली को एक-दूसरे की तरफ काट देते है। इसी बात को लेकर झगड़ा चला आ रहा है। मंगलवार सुबह करीब सात बजे राजेश पक्ष का एक युवक शौच को गया था। रास्ते में दूसरे पक्ष से उसकी कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद मामला इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के दौरान एक दुकान में आड़ लेकर खड़ी महिला तुलसा देवी के गले में लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। फायरिंग में मृतका के परिवार के राजेश, दामोदर, गौरव, प्रवीन, चंपाराम, हाकिम सिंह भी गोली लगने से घायल हो गए। फायरिंग होते से ग्रामीणों में भगदड़ मच गई। लोग जान बचाकर भागने लगे। मामले की जानकारी पुलिस को दी। वहीं ग्रामीण सभी घायलों को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, चिकित्सक ने तुलसा देवी को मृत घोषित कर दिया। जानकारी पर एएसपी विसर्जन सिंह यादव, थानाध्यक्ष मय फोर्स के पहुंच गए थे। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिवारीजनों ने बताया कि नाली के विवाद में फायरिंग की है। थानाध्यक्ष का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। दूसरे पक्ष के दो लोग घायल हो गए। घायलों में राजबहादुर, मुन्नालाल घायल शामिल हैं।
------
पुलिस की लापरवाही आई सामने
एटा। यह विवाद कई महीनों से चल आ रहा था उसके बाद भी पुलिस ने मामले में कोई रुचि नहीं दिखाई। सोमवार को हुई मारपीट के बाद पुलिस अगर कार्रवाई करती तो शायद महिला की जान न जाती। यही नहीं सोमवार को मारपीट के बाद एक भाजपा नेता ने सुलह कराने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें