दिल्ली से कार द्वारा कासगंज आ रहे सराफा कारोबारी और उसके परिवारीजनों को शनिवार की देर रात बदमाशों ने लूटने की कोशिश की। कार द्वारा पीछा करने के दौरान बदमाशों ने फायरिंग भी की। इस दौरान एक गोली कार के शीशे को तोड़ती हुई कारोबारी की नाक पर लगी। इससे वह जख्मी हो गया। कारोबारी ने पनैठी पुलिस चौकी में घुसकर जान बचाई।
वारदात का शिकार हुआ कारोबारी अंकुर वर्मा पुत्र जागेश कुमार वर्मा है। अंकुर शनिवार को मां, पिता, पत्नी और बच्चों के साथ दिल्ली से आ रहा था। आधी रात के वक्त जैसी ही उसकी कार अलीगढ़ के नजदीक पहुंची। बदमाशों ने उसकी कार को रोकने की कोशिश की। अंकुर वर्मा ने कार नहीं रोकी, तो बदमाशों ने इंडिका से उसका पीछा किया। कई किलोमीटर तक पीछा करने के बाद बदमाशों ने फायरिंग कर दी। गोली कार के शीशे को तोड़ती हुई उसकी नाक पर लगी। गोली लगने पर अंकुर लहुलुहान हो गया। फिर भी उसने कार पनैठी चौकी पहुंचकर ही रोकी। लहुलुहान अंकुर ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने उसे अलीगढ़ के मेडिकल कॉलेज भेजकर उपचार कराया। वहीं बदमाशों की तलाश शुरू की। उधर, किसी तरह पूरा परिवार घर पहुंचा। घटना से व्यापारी और परिवार के सभी सदस्य दहशत में हैं।