फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने सतर लाख के एल्कोहल सहित तीन तस्कर किए गिरफ्तार

विज्ञापन
शराब की पेटियों के साथ दो तस्कर गिरफ्तार - फोटो : demo pic
विज्ञापन
एटा। नोएडा से मैनपुरी जा रहे 70 लाख रुपये के एल्कोहल को बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन कार भी बरामद की है। पुलिस कारोबार शामिल दो अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस लाइन सभागार में एएसपी संजय कुमार ने बताया कि कोतवाली देहात पुलिस और स्वाट टीम को सूचना मिली कि आगरा रोड पर कुछ लोग इथाइल एल्कोहल को तस्करी के लिए लेकर जा रहे हैं। सूचना पर सक्रिय पुलिस ने आगरा रोड के जावड़ा तिराहे पर चेकिंग शुरू कर दी।

इस दौरान पुलिस ने मौके से गुजर रही आल्टो, जायलो और स्कॉर्पियो को संदिग्ध मानते हुए रोक लिया। जांच में पुलिस को गाड़ी में रखे ड्रम में इथाइल एल्कोहल मिला। पुलिस ने गुड्डू निवासी धातरी थाना सिरसागंज फिरोजाबाद, टिंकू उर्फ राजकुमार और दिलीप निवासी थारपूटा थाना रामगढ़ फिरोजाबाद को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


एएसपी ने बताया कि पकड़े गए लोगों से दो सौ लीटर एल्कोहल बरामद किया गया है। इसकी अनुमानित कीमत 70 लाख रुपये है। उन्होंने बताया कि बरामद एल्कोहल से तस्कर अलग-अलग ब्रांड की शराब तैयार करते हैं। पुलिस ने आरोपियों से बरामद आल्टो, जायलो और स्कॉर्पियो कार को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


वही कारोबार में शामिल आराम सिंह निवासी नगला खुशाल करहल मैनपुरी और छोटेलाल निवासी चिताया किशनी मैनपुरी की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें