फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केनरा बैंक की खिड़की तोड़कर चोरी की कोशिश

विज्ञापन
बैंक चोरी - फोटो : demo pic
विज्ञापन
एटा। केनरा बैंक की खिड़की तोड़कर शनिवार रात चोरों ने चोरी की कोशिश की। हालांकि सायरन बजने के कारण चोर वारदात को अंजाम नहीं दे सके। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बैंक के सीसीटीवी कैमरे खंगाले। इनमें तीन नकाबपोश बदमाशों की तस्वीर कैद हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


कोतवाली नगर क्षेत्र के विकास भवन में केनरा बैंक की शाखा है। शनिवार रात चोरों ने बैंक की खिड़की तोड़कर प्रवेश कर लिया और चोरी करने की कोशिश की। तभी बैंक में लगा सायरन बजने लगा। इसे देख चोर वारदात अंजाम देने से पहले ही फरार हो गए।

इधर, घटना की जानकारी पर रविवार को बैंक अधिकारियों के साथ पुलिस मौके पर पहुंच गई। कोतवाली नगर प्रभारी केपी सिंह ने बताया कि बैंक से चोरी करने की कोशिश की गई थी। इसमें बदमाश सफल नहीं हो सके। मामले की तहरीर बैंक मैनेजर बबलू ने दी है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


तीन साल से बदमाशों के निशाने पर केनरा बैंक
एटा। जिले में पिछले तीन साल से बदमाशों के निशाने पर केनरा बैंक है। वर्ष 2016 में शहर के जीटी रोड स्थित केनरा बैंक में दिनदहाडे़ डकैती हुई थी। इससे पहले इसी बैंक में बदमाशों ने चोरी का प्रयास भी किया था। इसके बाद शहर के शिकोहाबाद रोड स्थित केनरा बैंक में दो बार बदमाश खिड़की और दरवाजा तोड़कर कैश लूटने की कोशिश कर चुके हैं। इसके बाद बदमाशों ने फिर से के नरा बैंक की विकास भवन वाली शाखा को निशाना बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें