फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीले पदार्थ का सेवन करने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल की ग्राम पंचायत मलोह के जोली गांव में रविवार सुबह एक महिला की जहरीला पदार्थ का सेवन करने से मौत हो गई है। रीता देवी (29) पत्नी चेतराम निवासी जोली ने रविवार सुबह किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इसके कारण उसकी तबीयत खराब हो गई। जैसे ही परिजनों को महिला की तबीयत खराब होने के बारे में पता चला तो वे उसे उपचार के लिए यहां के नागरिक अस्पताल में ले आए। चिकित्सकों ने जांच के उपरांत महिला को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर सुंदरनगर थाना से पुलिस दल अस्पताल पहुंचा और शव को कब्जे में ले लिया। रविवार दोपहर शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया। थाना प्रभारी गुरबचन सिंह ने बताया कि महिला के पास से कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि महिला अपने पीछे एक बेटी और बेटे को छोड़ गई है।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें