फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर के चार युवकों से कार सवारों ने हथियारों की नोंक पर लाखों लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थानाक्षेत्र में कार सवार बदमाशों ने चार युवकों को हथियारों के बल पर लूट लिया। युवक जयपुर से लौटे थे। बदमाशों ने यात्री बनकर युवकों को बस स्टैंड से किराए पर कार में बैठा लिया था।
विज्ञापन

थाना जैथरा क्षेत्र में कुरावली रोड स्थित गांव बरना के पास जंगल में बोलेरो कार सवार बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। जिला लखीमपुर खीरी निवासी हरेंद्र, सोनू गुप्ता, निखिल व एक अन्य से करीब एक लाख रुपये, मोबाइल, पर्स और कपड़े लूट ले गए। पीड़ितों ने बताया कि रविवार रात करीब दो बजे वह जयपुर से लौटकर रोडवेज बस स्टैंड पहुंचे। यहां कोई बस नहीं मिलने पर एक बोलेरो कार आई, जिसमें पहले से पांच लोग बैठे हुए थे।
कार चालक ने फर्रुखाबाद के लिए 100 रुपये प्रति यात्री किराया तय कर बैठा लिया। जैथरा क्षेत्र में जंगल में पहुंचकर हथियारों के बल पर पूरा सामान लूटकर कार से उतार दिया। बदमाशों के डर से काफी देर तक वह जंगल में ही छिपे रहे। बाद में नजदीकी खेत में दिखे एक ग्रामीण के मोबाइल से पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच और अपराधियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

- यात्री के रूप में बैठाने के बाद जैथरा क्षेत्र में रुपये-सामान छीन लखीमपुर खीरी के लोगों को कार से उतार दिया गया। घटना का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। - ओपी सिंह, एएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें