एटा। मजदूरी करके घर लौट रहे वृद्ध को शुक्रवार की देरशाम अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य हादसे में एक युवक घायल हुआ है, इसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कोतवाली देहात कासगंज रोड स्थित गुरुकुल के सामने शुक्रवार की देरशाम अज्ञात वाहन की टक्कर गिरंद सिंह उर्फ भगवान दास (60) निवासी मोहल्ला शांती नगर माल गोदाम रोड को मार दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने भगवान दास को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने भी मृत घोषित कर दिया। वृद्ध के परिजनों ने बताया है कि गुरुकुल में मजदूरी करते थे, यहां से देरशाम घर लौट रहे थे। पुलिस ने वृद्ध के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। भगवानदास के बेटे अरविंद ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
वहीं थाना पिलुआ क्षेत्र के गांव ततारपुर निवासी बाइक सवार ताराचंद्र को अज्ञात वाहन ने शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे गांव के पास ही टक्कर मार दी। घायल को पुलिस ने एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया और परिजनों को हादसे की खबर दी गई। उपचार के बाद स्वास्थ्य लाभ मिलने पर परिजन घायल को निजी चिकित्सक से इलाज कराने के लिए ले गए।