फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवादों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करें : डीएम

विज्ञापन
थाना समाधान दिवस पर बागवाला थाने का निरीक्षण के दौरान लोगो से जानकारी करती जिलाधिकारी डॉ विभा चह? - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। डीएम डॉ. विभा चहल ने शनिवार को बागवाला थाने में आयोजित थाना समाधान दिवस का निरीक्षण किया। उन्होंने थानाध्यक्ष से शिकायतों के निस्तारण के बारे में जानकारी की। वहीं, भूमि विवादों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

थाना समाधान दिवस के दौरान डीएम डॉ. विभा चहल को थाने में लेखपाल एवं थाना स्टाफ उपस्थित मिला। उन्होंने थानाध्यक्ष को जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। डीएम ने कहा थाना समाधान दिवस के दौरान समस्त लेखपाल एवं बीट सिपाही द्वारा अपने-अपने क्षेत्र के भूमि विवादों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करें। आगामी समय पंचायत चुनाव भी होना है, इसलिए ग्रामीण क्षेत्र में हर गतिविधि पर नजर रखी जाए। यदि कहीं कोई समस्या है तो अधिकारियों के संज्ञान में लाई जाएं, जिससे की समस्या का समय रहते निस्तारण किया जा सके। इस दौरान थाना प्रभारी रामकेश राजपूत, लेखपाल व थाना स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें