फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा का अपहरण का प्रयास, नाकामयाब होने पर बाइक सवारों ने मारी गोली

विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती गोली लगने से घायल किशोरी - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। कोतवाली देहात क्षेत्र के लालगढ़ी गांव के पास बुधवार शाम बाइक सवारों ने ट्यूशन से लौट रही एक छात्रा के अपहरण की कोशिश की, विफल होने पर उसे गोली मार दी। घायल छात्रा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

लालगढ़ी निवासी संतोष कुमार की बेटी अनामिका (14) शहर के जीजीआईसी स्कूल में पढ़ती है। शाम को वह कोतवाली नगर क्षेत्र के पीपल अड्डा से ट्यूशन पढ़कर साइकिल से घर लौट रही थी। जैसे ही वह लालगढ़ी गांव के पास पहुंची, तभी बाइक सवार तीन युवकों ने छात्रा के अपहरण की कोशिश की।
जब छात्रा रुकी नहीं तो युवकों ने गोली मार दी। पैर में गोली लगते ही छात्रा साइकिल से गिर गई। फायरिंग व छात्रा की चीखपुकार सुनकर पहुंचे लोगों को देख हमलावर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्रा को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। सीओ सिटी देवानंद ने बताया कि बाइक सवार छात्रा को रोक रहे थे।
विज्ञापन

जब वह नहीं रुकी तो उन्होंने गोली मार दी। मामले में परिजनों ने कोतवाली देहात के ग्राम लालगढ़ी निवासी शंकर पुत्र हरनाम सिंह और गांव लहरा निवासी कपीश समेत तीन लोगों पर आरोप लगाया है। मामले की जांच के साथ आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें