फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल गई छात्रा नहीं लौटी, कपड़े और साइकिल पड़े मिले

विज्ञापन
जैथरा में अचानक गायब हुई छात्रा के मिले कपड़े, स्कूली बैग और साइकिल। - फोटो : ETAH
विज्ञापन
जैथरा/एटा। दसवीं की छात्रा बुधवार को धुमरी स्थित एक स्कूल में साइकिल से पढ़ने आई थी। दोपहर को छात्रा घर नहीं पहुंची तो परिजनों को फिक्र हुई। परिजन उसे ढूंढते हुए आ रहे थे, तभी बंबा की खंदी में छात्रा की साइकिल और कपड़े मिले तो पैरों तले जमीन खिसक गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी और छात्रा की तलाश में जुट गए। मौके पर सीओ अलीगंज और पुलिस बल ने पहुुंचकर तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

थाना जैथरा के एक गांव 16 वर्षीय छात्रा दसवीं में पढ़ती है। वह रोजाना की तरह सुबह घर से साइकिल से स्कूल के लिए निकली थी, लेकिन स्कूल ही नहीं पहुंची। छुट्टी समय निकल गया, लेकिन छात्रा घर नहीं पहुंची तो परिजनों को चिंता होने लगी। दोपहर बाद परिजन छात्रा को ढूंढने निकल पड़े। फगनौल बंबा की खंदी में साइकिल पड़ी दिखी तो तमाम आशंकाएं होने लगी।
आसपास उसे ढूंढा गया तो कुछ दूरी पर फटी हुई सलवार, कोटी और किताबों का बैग पड़ा मिला। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। घटनास्थल पर थाना प्रभारी सतपाल सिंह भाटी पुलिस बल लेकर पहुंच गए। छात्रा को खेतों में काफी ढूंढने के प्रयास किए गए, लेकिन देरशाम तक छात्रा का कोई पता नहीं चल सका है। सीओ अलीगंज अजय भदौरिया भी पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

छात्रा के कपड़ों ने तमाम सवाल उठाए
छात्रा के फटे हाल मिले कपड़े गवाही दे रहे हैं कि उसके साथ कुछ गलत हुआ है। छात्रा ने अपने बचाव में संघर्ष भी किया है इसके चलते कपड़े फट गए। तमाम आशंकाओं के लेकर परिजनों के साथ-साथ क्षेत्र के लोगों में भी दहशत बनी हुई है।
सहेली न जाने पर अकेली ही निकल गई छात्रा
परिजनों का कहना है कि छात्रा पल्लवी के साथ उसकी सहेली भी रोज जाया करती थी, लेकिन बुधवार को सहेली किसी काम में व्यस्त होने के चलते स्कूल नहीं गई। ऐसे में पल्लवी अकेली ही साइकिल से स्कूल के लिए निकल गई। अगर छात्रा के साथ सहेली होती तो शायद उसके साथ कोई भी अनहोनी घटना नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें