फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान ने बेटी की शादी को जुटाए 1.19 लाख रुपए बैंककर्मियों ने निकाले

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। किसान ने बेटी की शादी के लिए जमा की रकम को बैंककर्मियों पर निकालने का आरोप लगाया है। किसान जब बैंक खाते में पीएम किसान योजना की रकम देखने गया तो खाता खाली देखकर वह दंग रह गया। पीड़ित किसान ने बैंक मैनेजर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

थाना अलीगंज क्षेत्र के गांव राही निवासी राजेश कुमार पुत्र प्रेमचंद्र की ओर से रविवार को एक लाख 19 हजार 300 रुपये खाते से बैंक मैनेजर द्वारा निकाले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। राजेश कुमार ने बताया कि अलीगंज स्थित एसबीआई में बचत खाता है। इस खाते में बेटी ललिता की शादी के लिए थोड़ी-थोड़ी करके रकम जमा की थी। इस रकम को बैंक मैनेजर ने सांठगांठ कर निकाल लिया है। इनका कहना है कि 30 दिसंबर को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के आने वाले दो हजार रुपयों को खाता में देखने गया था तभी बैंक की पासबुक को चढ़वाया।
बैंक पासबुक में रकम नहीं होने के बाद होश उड़ गए और बैंक मैनेजर सहित अन्य कर्मचारियों से जानकारी की गई, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। पासबुक में 11 बार में 10-10 हजार व अन्य तीन बार में रकम निकाली गई है। प्रभारी निरीक्षक पंकज मिश्रा ने बताया है कि किसान की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें