फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूके से आई महिला का स्वास्थ्य टीम के लिया सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। यूके से आई महिला का शुक्रवार को स्वास्थ्य टीम ने नमूना लिया। वहीं महिला के संपर्क में आने के कारण घर में मौजूद एक बच्ची सहित दो अन्य के भी नमूने लिए। नमूने जांच के लिए आगरा मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। प्रभारी मलेरिया अधिकारी लोकमन सिंह ने बताया कि महिला का शुक्रवार को आरटीपीसीआर नमूना लिया गया है। कहा कि महिला के घर में मौजूद तीन अन्य व्यक्तियों के नमूने लिए गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि महिला का नमूना अलग बॉक्स में जबकि तीन अन्य नमूने सैंपल को एक साथ बॉक्स में रखकर आगरा जांच को भेजे गए है। उन्होंने बताया एअरपोर्ट पर महिला की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। सीएमओ डॉ. अरिवंद गर्ग ने बताया कि महिला की रिपोर्ट अगर पॉजिटिव आती है तो महिला की कोरोना के नए वायरस की जांच कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि इस दौरान वह जितने भी लोगों के संपर्क में आई होगी फिर सभी की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें