फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंद्रपुरी चौकी प्रभारी के जुल्मों से तंग लोगों ने एसएसपी से की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कोतवाली नगर की इंद्रपुरी चौकी प्रभारी पर लोगों को बेवजह परेशान करने का आरोप लगाया है। क्षेत्रीय लोगों ने सोमवार को एसएसपी सुनील कुमार सिंह से शिकायत की। नगला पोता के दर्जन भर महिला पुरुषों के दरोगा पर गंभीर आरोप हैं। पुलिस अधिकारी की ओर से शिकायत की जांच कर दरोगा व सिपाही के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला नगला पोता निवासी अजयपाल सिंह चौहान, रिंकी ठाकुर सहित 15-20 लोग सोमवार को एसएसपी सुनील कुमार सिंह से मिले। इनकी ओर से इंद्रपुरी चौकी प्रभारी और सिपाही पर क्षेत्र के लोगों को परेशान करने और झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकियां देकर अवैध धन उगाही का आरोप लगाया गया है। कहा कि अगर कोई उगाही की रकम नहीं देता है तो उनको तरह-तरह से प्रताड़ित किया जाता है। घरों में घुसकर महिलाओं पर जुआ सट्टा कराने के आरोप लगाकर मानसिक व आर्थिक उत्पीड़न किया जा रहा है।
आरोप है कि लोगों को बेवजह पकड़कर चौकी लाया जाता है और उसके बाद रकम मांगी जाती है। एसएसपी की ओर से लोगों की बात सुनी गई और दरोगा व सिपाही की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। शिकायत करने वालों में पुष्पेंद्र सिंह पुंढीर, एदल सिंह, राजू वर्मा, गंगा देवी, विनय यादव, योगेश कुमार, मिजाली सिंह, अनिल कुमार, सुनील राजौरिया, पुष्पा देवी, नीटू कश्यप, तेजवीर सिंह चौहान, सतेंद्र सिंह, शीलेंद्र सविता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें