फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे पर डिस्को पड़ा भारी, युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
शहर के आगरा रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में शादी समारोह के दौरान डीजे पर तमंचे पर डिस्को करता युवक । - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। शहर के देवी वाटिका में रविवार को आयोजित एक विवाह समारोह में युवक डीजे पर रंगबाजी में तमंचा लहराते हुए डांस कर रहा था। दूसरा युवक आया और उससे तमंचा ले गया। इस मामले का वीडियो वायरल हो गया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

शहर के देवी वाटिका में रविवार की शाम एक विवाह समारोह था, इसमें देर रात कुछ युवक डीजे पर डांस कर रहे थे। इसी दौरान अशोक नगर निवासी युवक अमर पुत्र नाहर सिंह ने अंटी में लगा तमंचा निकाल लिया और रंगबाजी में उसे हवा में लहराते हुए डांस करने लगा। इसी दौरान आया एक अन्य युवक उसके हाथ से तमंचा लेकर चला गया। शादी समारोह में तमंचे पर डिस्को करते युवक का किसी ने वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
जैसे ही यह वीडियो इलाका पुलिस पर पहुंचा वह सक्रिय हो गई और युवक की पहचान करते हुए उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया। चौकी प्रभारी बनगांव अनुज चौहान ने बताया कि शादी में तमंचा लहरा रहे युवक अमर से तलाशी में दो 315 बोर के तमंचा भी मिले हैं। उसे सोमवार को जेल भेज दिया गया है। वहीं बताया कि तमंचा ले जाने वाले युवक की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें