फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर साढ़े चार लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। शिक्षा विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर करीब 11 वर्ष पूर्व साढ़े चार लाख रुपये ठग लिए गए। इसके बाद फर्जी नियुक्तिपत्र थमा दिया गया। पोल खुलने पर रकम वापस मांगी गई तो धमकी दी गई। पीड़ित ने मंगलवार को मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाली नगर के मोहल्ला वर्मा नगर निवासी कुलभूषण पुत्र नरसिंह पाल का आरोप है कि उसकी बहन कल्पना यादव की जेठानी गुड्डी देवी का भाई शैलेंद्र पुत्र हरप्रसाद निवासी नगला सुंदर थाना नसीरपुर जिला फिरोजाबाद का रहने वाला है। शैलेंद्र ने शिक्षा विभाग में नौकरी लगवाने का आश्वासन करीब 11 वर्ष पूर्व दिया था। इसके बदले में पांच लाख रुपये देना तय हुआ, तीन लाख 90 हजार रुपये नकद एक बार में और दूसरी बार में 50 हजार रुपये लिए गए, फिर 40 हजार रुपये खाते में डलवा लिए। इसके बाद फर्जी नियुक्तिपत्र दे दिया गया। जब ज्वाइनिंग करने पहुंचा तो पत्र फर्जी बताया गया।
विज्ञापन

पोल खुलने पर रकम वापस मांगी गई तो किसी न किसी विभाग में सरकारी नौकरी दिलाने का भरोसा दिया गया। इसके बाद कोऑपरेटिव बैंक का फर्जी नियुक्तिपत्र देकर नौकरी पक्की होने का भरोसा दिया और फिर सिंचाई विभाग में। सिंचाई विभाग में साक्षात्कार कराने के लिए विधानसभा के सामने एक दफ्तर तक लेकर गया और वहां साक्षात्कार भी कराया, लेकिन हर बार फर्जी नियुक्तिपत्र दिए जाते रहे। आरोप है कि बहन के जेठ राजेंद्र सिंह को साथ लेकर कई बार आरोपी के घर गए और रकम वापस करने को कहा गया तो धमकी दी जाने लगी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें