फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान ने होटल में घुसकर की तोड़ फोड़कर झोंका फायर

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कस्बा अलीगंज में एक होटल पर प्रधान ने अपने साथियों के साथ मिलकर तोड़-फोड़ कर दी और जान से मारने के इरादे से फायर झोंक दिया। वहीं जलेसर में टावर कर्मचारी के साथ मारपीट कर गोली चलाई गई। इन दोनों वारदातों सहित छह लोगों ने मारपीट और हमला करने की रिपोर्ट दर्ज कराईं हैं।
विज्ञापन

थाना व कस्बा अलीगंज के मोहल्ला छेंदालाल गौड़ निवासी शिवांग पुत्र प्रदीप का आरोप है कि शनिवार को बिल्लू प्रधान निवासी खटिया सहित छह लोग होटल सक्सेना पर खाना खाने आए। इसी दौरान प्रधान ने होटल में तोड़ फोड़ कर दी और कर्मचारियों के साथ मारपीट की। आरोप है कि प्रधान ने हत्या करने के इरादे से होटल कर्मचारियों पर फायर झोंक दिया और गाली-गलौज कर धमकी देकर चले गए। होटल स्वामी ने तहरीर देकर प्रधान सहित छह के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है।
गांव हरसिंहपुर निवासी अजय पुत्र रामवीर ने बिथरा भट्टे के पास शनिवार को झम्मन यादव निवासी पुराहार के खिलाफ मारपीट करने की रिपोर्ट लिखाई है। थाना जलेसर पर टावर कर्मचारी दिनेश पुत्र सुमंत प्रकाश निवासी मोहल्ला नौसियान ने रिलायंस टावर के पास राकेश निवासी मोहल्ला महावीरगंज सहित पांच के खिलाफ मारपीट कर धमकी देने और गोली चलाने की रिपोर्ट लिखाई है। थाना अवागढ़ में नूर सिंह निवासी गांव भरकन ने गांव के ही हैप्पी उर्फ दिनेश सहित तीन के खिलाफ और बिजलेश निवासी मोहल्ला यादव नगर ने पड़ोसी संजेश देवी के खिलाफ मारपीट और थाना मिरहची में रामविलास निवासी कोयला ने गांव के ही संजू के खिलाफ मारपीट कर धारदार हथियार से चोट पहुंचाने की रिपोर्ट लिखाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें