फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच टीम के सामने जमकर चले लाठी-डंडे, पथराव

विज्ञापन
अवागढ़ में हुई मारपीट की घटना का एक दृश्य - फोटो : ETAH
विज्ञापन
अवागढ़(एटा)। विकास खंड अवागढ़ के गांव टिकथर में कोटा डीलर द्वारा राशन न दिए जाने की शिकायत की जांच करने पहुंची टीम के सामने ही डीलर और शिकायकर्ता के पक्ष भिड़ गए। दोनों ओर से जमकर मारपीट हुई। इतना ही नहीं लाठी-डंडे चले और पथराव भी हुआ। टीम जैसे-तैसे जान बचाकर भागी। भागते समय टीम पर भी पथराव किया गया। दो महिलाओं सहित दोनों पक्षों के तीन-तीन लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

गांव टिकथर में राशन डीलर संजय दुबे की राशन नहीं देने की शिकायत गांव निवासी रमेश चंद्र ने डीएम से की थी। इसकी जांच करने के लिए बृहस्पतिवार को पूर्ति निरीक्षक सुनील कुमार भटनागर, पूर्ति लिपिक योगेश कुमार और विजेंद्र कुमार गांव पहुंचे। टीम जांच कर रही थी, इसी दौरान शिकायतकर्ता रमेश चंद्र और राशन डीलर संजय दुबे के परिवार में कहासुनी के बाद झड़प हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। लाठी-डंडे चले और पथराव होने लगा।
इसकी जद में पूर्ति निरीक्षक और उनकी टीम भी आ गई। जांच टीम जैसे-तैसे अपनी जान बचाकर भागी। पूर्ति निरीक्षक सुनील कुमार भटनागर ने बताया कि मारपीट की जानकारी एसडीएम एसपी वर्मा को दी गई है। मारपीट में कोटेदार पक्ष के तिलक सिंह, सुनील कुमार, राजेंद्र और संजय दुबे वहीं दूसरे पक्ष के हरेंद्र, रजनी देवी और रोशन देवी घायल हो गई हैं। थाना अवागढ़ के प्रभारी निरीक्षक बीपी सिंह ने कहा कि दोनों पक्षों के लोग घायल हुए हैं। उन्हें अस्पताल भेजा गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें