फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी के युवक को बाइक सवार बदमाशों ने लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। मैनपुरी के युवक को एटा बॉर्डर पर बदमाशों ने बाइक में धक्का देकर लूट लिया। बदमाश नकदी, मोबाइल और चार एटीएम कार्ड लूटकर भाग गए। एक बदमाश को पीड़ित ने पहचान लिया, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना जसथपुर क्षेत्र के गांव नगला बलू मैनपुरी जिले की सीमा के पास ही लूट की वारदात हुई है। पीड़ित विपिन कुमार पुत्र दिगंबर सिंह निवासी अलूपुरा थाना कुरावली जिला मैनपुरी ने बताया कि वह अपने दोस्त अमन के साथ फर्रुखाबाद से दवा लेकर बृहस्पतिवार की रात 9.30 बजे लौट रहा था। बदमाशों ने बाइक का पीछा किया और धक्का देकर गिरा लिया।
विज्ञापन

बाइक सवार बदमाश तीन थे, बदमाश 10 हजार रुपये, मोबाइल और पर्स लूटकर ले गए, पर्स में चार एटीएम कार्ड और जरूरी कागजात रखे हुए थे। बदमाशों में से एक भूरा गुप्ता पुत्र कुमकुम निवासी सरौंठ थाना जसरथपुर को पहचान लिया। लूट की वारदात होने की खबर पुलिस को दी गई तो पुलिस ने रात में ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी, लेकिन कोई बदमाश गिरफ्तार नहीं हो सका है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और लगातार दबिश दी जा रही है। सीओ अलीगंज अजय सिंह भदौरिया ने बताया कि तीन बाइक सवार बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है। एक बदमाश को पीड़ित ने पहचान लिया था, उसको नामजद कर तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर बदमाशों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें