फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के लिए बस न होन पर भटके यात्री : फोटो

विज्ञापन
रोडवेज बस स्टेंड पर बस में बैठने का प्रयाश करते यात्री- - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। अनलॉक : दो में जिले से दिल्ली-नोयडा के लिए जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ने लगी है। बावजूद इसके बस स्टैंड पर यात्रियों के लिए कोई इंतजाम नहीं किया जा रहा है। दिल्ली और नोयडा जाने वाले यात्रियों को घंटों बस के इंतजार में भटकना पड़ता है। कोरोना वायरस के चलते पूरे देश में लॉकडाउन किया गया था। जहां बढ़ी संख्या में जिले के लोग नोयडा दिल्ली सहित अन्य जनपदों से लौटकर घर चले आए। अब कंपनियां खुलने लगीं तो वहां काम करने वाले कर्मचारियों को बुलाया जाने लगा। जून माह में जाने वाले कर्मचारियों की संख्या कम थी। इससे रोडवेज को नुकसान हो रहा था। वहीं अब यात्री निकलने लगे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को बस स्टैंड पर आनंद बिहार व नोयडा की तरफ जाने के लिए कोई बस नहीं थी। यात्री बार-बार पूछताछ काउंटर के चक्कर लगाकर जीटी रोड पर बस के लिए खड़े हो रहे थे। दोपहर 12 बजे के बाद नोयडा डिपो की एक बस आई वह बस की ओर दौड़ लिए। इस दौरान बस में सीट को लेकर यात्री आपस में भिड़ गए। परिचालक ने समझा बुझाकर उन्हें शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें