फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी संग मिलकर की थी पति की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थानाक्षेत्र के शांती नगर स्थित एक मकान में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद दोनों ने शव को अलीगढ़ क्षेत्र में फेंक दिया था। शव का पोस्टमार्टम कराने पर हत्या का मामला उजागर हुआ। पुलिस ने शव की पहचान होने पर जांच पड़ताल में हत्या करने वाली पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन

कोतवाली नगर के मोहल्ला शांती नगर निवासी कप्तान सिंह ने दिसंबर 2019 में पुत्र देवेंद्र की गुमशुदगी की तहरीर दी थी। इधर दो जनवरी 2020 को जिला अलीगढ़ थाना अकराबाद क्षेत्र के गांव रामपुर लधौआ के जंगलों में देवेंद्र का शव मिला। पुलिस ने अज्ञात में शव का पोस्टमार्टम कराया तो हत्या की बात सामने आई। वहीं पुलिस ने शव का फोटो कराकर रख लिया था। अज्ञात शव मिलने की जानकारी पर कप्तान सिंह अकराबाद पहुंचे और बेटे की शिनाख्त की।
अकराबाद पुलिस ने 13 जनवरी को मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी और 10 मार्च को खुलासा कर दिया। अकराबाद प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया है कि मृतक देवेंद्र की पत्नी राधा देवी के संजय यादव निवासी नगला चमन थाना जसरथपुर एटा के साथ संबंध थे। जिसका विरोध करने पर दोनों ने घर में ही एक जनवरी को क्लच वायर से देवेंद्र की गला घोंटकर हत्या कर दी थी और शव को अकराबाद क्षेत्र में फेंक दिया था।
विज्ञापन

पुलिस ने 10 मार्च को दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। देवेंद्र की हत्या शांती नगर में हुई थी इसलिए बृहस्पतिवार को मुकदमा विवेचना के लिए कोतवाली नगर स्थानांतरित किया गया है। कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक एके सिंह ने बताया है कि आरोपी पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं यहां से जांच के बाद चार्जशीट लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें