फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनंगपुर में आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त, मामला दर्ज

विज्ञापन
कासगंज सिढ़पुरा के अनंगपुर में क्षतिग्रस्त डा. आंबेडकर प्रतिमा - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
सिढ़पुरा (कासगंज)। ग्राम अनंगपुर में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को अवांछनीय तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने अवांछनीय तत्वों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही दो लोगों के खिलाफ शांतिभंग व लॉकडाउन उल्लंघन के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

अनंगपुर में यूकेलिप्टस के बाग में डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा लगी हुई है। जिसे गांव के ही निवासी फूल सिंह ने लगवाया है। जगह को लेकर फूल सिंह व शेर सिंह के मध्य विवाद है, जिसका मुकदमा भी चल रहा है। रात के समय यह प्रतिमा अवांछनीय तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दी। जब सुबह के समय लोगों को जानकारी हुई तो वे एकत्रित हो गए। इसी दौरान फूल सिंह व शेर सिंह जाटव भी वहां आ गए। दोनों एक-दूसरे पर प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाने लगे।
दोनों में विवाद होने की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने नई प्रतिमा लगवाने का आश्वासन दिया। साथ ही फूल सिंह व शेर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ शांतिभंग व लॉकडाउन उल्लंघन के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया। वहीं प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने के मामले में अवांछनीय तत्वों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

- प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने का अज्ञात में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच के आधार पर जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। फूल सिंह व शेर सिंह के बीच जमीन को लेकर विवाद है। जिसका मुकदमा चल रहा है। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है। - राजकुमार थाना प्रभारी सिढ़पुरा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें