फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुमंगला योजना के ऑनलाइन फार्म डिलीट, बाबू हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिला प्रोबेशन विभाग के माध्यम से कन्या सुमंगला योजना के फार्म ऑनलाइन जमा किए गए। योजना के फार्मों की फीडिंग लिपिक यतेंद्र कुमार के जिम्मे थी। बाबू ने मनमानी कर 1091 फार्मों को डिलीट कर दिया। यह मामला जिलाधिकारी सुखलाल भारती के संज्ञान में आया तो उन्होंने उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया। कोतवाली नगर में उससे पूछताछ की जा रही है। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन

कन्या सुमंगला योजना की प्रगति संतोषजनक नहीं है। शुक्रवार को जिलाधिकारी सुखलाल भारती कलक्ट्रेट में योजना की समीक्षा कर रहे थे। उन्हें बताया गया कि जिले में कन्या सुमंगला के लिए अब तक 8545 आवेदन आए हैं। जहां जिले के 1381 फार्मों को पोर्टल पर स्वीकृत दिखाया जा रहा है। वहीं कमियों के चलते 1091 फार्म को रिजेक्ट किया गया। इससे प्रदेश में रैंकिग में जिला 54वें नंबर पर पहुंच गया है।
डीएम सुखलाल भारती को जब यह पता चला कि प्रोबेशन विभाग की बेवसाइट से योजना के 1091 फार्म डिलीट कर दिए गए हैं तो उनका पारा चढ़ गया। वहीं इसकी जानकारी न होने के चलते विभागीय अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। डीएम ने अपने स्तर से मामले की जांच कराई तो पता चला कि संबंधित किसी अधिकारी ने फार्मों को डिलीट करने का आदेश नहीं दिया। लिपिक की इस मनमानी पर डीएम ने पटल बाबू यतेंद्र कुमार को पुलिस हिरासत में सौंप दिया। कोतवाली नगर पुलिस ने दोपहर में लिपिक को अपनी हिरासत में ले लिया और घंटों पूछताछ की।
विज्ञापन

डाटा रिकवर करा रहे
डीएम सुखलाल भारती ने बताया कि ऑनलाइन भरे गए फार्मों का डाटा तकनीकी एक्सपर्ट से निकलवाने का प्रयास किया जाएगा, जिससे लाभार्थियों को इसका लाभ मिल सके।
- जिला प्रोबेशन विभाग में तैनात बाबू को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद अधिकारियों के निर्देशानुसार आगे की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। - एके सिंह, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली नगर।
किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा
कन्या सुमंगला योजना मुख्यमंत्री की प्राथमिकता में है। बाबू ने 1091 फार्म बिना उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाए डिलीट कर दिए। इसमें गहरी साजिश और भ्रष्टाचार की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। योजना की प्रगति पहले से ही कमजोर है, इस पर बाबू का यह कारनामा आपत्तिजनक रहा, इसीलिए उसे हिरासत में भिजवाया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। दोषियों पर कार्रवाई निश्चित तौर पर कराई जाएगी, किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। - सुखलाल भारती, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें