फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज न मिलने पर विवाहिता की गला दबाक की हत्या- पति सहित चार ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
कासगंज के सोरों में दहेज के लिए हत्या का शिकार हुई मृतका रेखा का फाइल फोटो - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
सोरों (कासगंज)। क्षेत्र के ग्राम होडलपुर में संदिग्ध हालात में एक विवाहिता की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति सहित चार ससुरालीजनों के खिलाफ हत्या किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। तिलसई खुर्द निवासी रेखा (23) की शादी दस माह पूर्व 21 मई 2019 को होडलपुर निवासी विनोद कुमार के साथ हुई थी। बुधवार रात संदिग्ध हालात में रेखा की मौत हो गई। सूचना पर रेखा का भाई हरिओम व अन्य परिजन पहुंच गए। विवाहिता का शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

मामले की जानकारी पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि पति विनोद एवं अन्य ससुरालीजन प्लॉट खरीदने के लिए दो लाख रुपये की मांग कर रहे थे। इसके चलते आए दिन रेखा केा प्रताड़ित किया जाता था। मांग पूरी नहीं होने पर रेखा की गला दबाकर हत्या कर दी गई। उनकी पुत्री की दहेज न मिलने के कारण गला दबाकर हत्या की गई है। परिजनों ने बताया कि रेखा चाह माह की गर्भवती थी। मामले में रेखा के पिता महाराज सिंह ने पति विनोद कुमार, ससुर विद्यराम, सास गुड्डोदेवी, ननद राजकुमारी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें