फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर से धक्का देकर युवक को गिराया, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। ट्रैक्टर पर बैठे व्यक्ति को धक्का देकर गिरा दिया, जिससे पहिया उसके ऊपर से गुजर गया और उसकी मौत हो गई। तहरीर में परिजनों ने पुरानी रंजिशन में हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

थाना नयागांव क्षेत्र स्थित सुल्तानपुर पलरा निवासी मलिखान सिंह पुत्र धर्मसिंह गांव के ही रहने वाले वेदपाल सिंह पुत्र गंगादीन के ट्रैक्टर पर बैठकर सराय अगहत से गांव जा रहे थे। ट्रैक्टर पर दो ही लोग सवार थे, गांव से पहले ही मलिखान सिंह की मौत हो गई।
मृतक के बेटे राजीव कुमार ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि वेदपाल सिंह से पुरानी रंजिश चली आ रही है। इसी रंजिश के चलते पिता को ट्रैक्टर से धक्का देकर नीचे गिरा दिया, इसकी वजह से पहिया के नीचे आ गए और मौके पर ही मौत हो गई। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है और पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी नयागांव नरेंद्रपाल सिंह ने बताया है कि परिजनों द्वारा दी गई तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया है। परिजन रंजिशन ट्रैक्टर से धक्का देने का आरोप लगा रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें