फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैटरी व्यापारी के आठ लाख रुपये हड़पे, दिए गए चैक हुए बाउंस

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। शहर के मोहल्ला अरुणा नगर निवासी एक बैटरी व्यापारी को भरोसे में लेकर एक व्यक्ति ने 12 लाख रुपये का सामान लिया। इसके एवज में उसने चार लाख रुपये भी दे दिए, लेकिन शेष आठ लाख रुपये नहीं दिए हैं। वहीं, दिए गए चेक भी बाउंस हो चुका है। पीड़ित व्यापारी ने व्यक्ति पर रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। साथ ही आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज भी कराई है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर के मोहल्ला अरूणा नगर निवासी पीयूष भार्गव का आरोप है कि शैलेंद्र कुमार निवासी पीपल अड्डा तीन वर्षों से उसके साथ इनवर्टर और बैटरी आदि का व्यापार करता चला आ रहा है। आरोप है कि जनवरी 2020 में उसे भरोसे में लेने के बाद 12 लाख रुपये का सामान ले लिया। इस रकम में से उसने चार लाख रुपये दे दिए, जबकि अन्य रकम को एक माह बाद देने का वादा किया गया।
अब शेष रकम मांगने पर टालमटोल करने लगा है। आरोप है कि रकम लौटाने का दबाव बनाने पर एक चेक दिया गया, जब चेक बैंक में लगाया तो वह बाउंस हो गया। इसके बाद रकम हड़पने का एहसास हुआ, लौटाने के लिए फिर दबाव बनाया तो हत्या करने की भी धमकी दी गई। रविवार को तहरीर देकर शीलेंद्र के खिलाफ कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें