फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप सांसद संजय सिंह की टिप्पणी को लेकर क्षत्रियों रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जीटी रोड स्थित जिला कार्यालय पर रविवार को संगठन के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष भुवनेश्वर सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें प्रदेश अध्यक्ष ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि क्षत्रिय समाज को तोड़ने के लिए कुछ लोग समाज में विद्वेष फैला रहे हैं। इसके खिलाफ आवाज उठाई जाएगी। आर्थिक आधार पर आरक्षण करने की मांग को लेकर प्रदेश में क्षत्रिय चेतना यात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन

भुवनेश्वर सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह की ओर से प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर की गई टिप्पणी से समस्त क्षत्रिय समाज में आक्रोश है। बैठक में महासभा के जिलाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह चौहान(बबलू), युवा जिला अध्यक्ष सुनील सोलंकी, सुरेन्द्र सिंह तोमर, दिनेश प्रताप सिंह चौहान, रवेंद्र सिंह एडवोकेट, उमेश प्रताप सिंह चौहान (मधु), एडीजीसी सिविल आदित्य चौहान एडवोकेट, मानवेन्द्र सिंह चौहान एडवोकेट, कृष्ण प्रताप सिंह चौहान (कन्हैया ठाकुर बावसा) एडवोकेट आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें